Sunday, October 6, 2024
HomeFinanceIMD Rainfall Alert : Big Update! इन 19 राज्यों में भारी बारिश...

IMD Rainfall Alert : Big Update! इन 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान का ऑरेंज अलर्ट……जाने IMD का पूर्वानुमान

 Weather Update : चक्रवाती तूफान का असर गुजरात के अलावा राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा इन क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।

 Weather Update Today : उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी है। हालांकि 3 दिन के बाद मौसम में परिवर्तन होगा। वही दक्षिण भारत सहित पूर्वी और पश्चिमी भारत में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह बारिश मानसून की वजह से नहीं है। चक्रवाती तूफान का असर कई राज्यों पर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग द्वारा 17 से अधिक राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही आंधी तूफान का दौर भी जारी रहेगा।

चक्रवाती तूफान का असर

चक्रवाती तूफान का असर गुजरात के अलावा राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा इन क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल ले लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान में भी गतिविधि शुरू होगी। तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

मानसून पर मौसम विभाग की अच्छी जानकारी

मानसून पर मौसम विभाग ने अच्छी जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी बिहार में आकर मानसून रुक गया है। चक्रवाती तूफान के कारण मानसून में देरी देखने को मिली थी। हालांकि 18 से 21 जून के बीच मानसून अपनी जगह से आगे बढ़ेगा। मानसून के आगे बढ़ने के लिए यह समय बेहद अनुकूल बताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 2 दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 19 जून तक राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

चक्रवात बिपरजोय के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालौर और जोधपुर जिलों में शनिवार सुबह भारी वर्षा हुई, साथ ही हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।पिछले 24 घंटों में चक्रवात का सबसे ज्यादा असर जालौर, सिरोही और बाड़मेर में देखा गया, क्योंकि इन जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में बाड़मेर के सेडवा और सिरोही के माउंट आबू में 5-5 इंच की अधिकतम बारिश दर्ज की गई। चूरू के बीदासर में शुक्रवार रात तीन इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि सिरोही के कई इलाकों में 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली है। जोधपुर में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले हफ्ते से तेज बारिश 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले हफ्ते से तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल सहित उत्तर प्रदेश में इस महीने के अंत से तेज बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। तापमान में पांच से सात फीसद की गिरावट का पूर्वानुमान जताया गया है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। दरअसल 18 जून से इन क्षेत्रों में मौसम बदलने वाला है। कुछ ऐसे में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा।

दक्षिणी राज्य में बारिश का दौर

दक्षिणी राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित रायलसीमा और अंडमान निकोबार दीप समूह में तापमान में 5 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।इसके साथ ही इन क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।,

कई क्षेत्रों में मानसून की एंट्री देखने को मिल चुकी है। गोवा, महाराष्ट्र सहित आसपास के इलाके में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्रों में इस पूरे सप्ताह भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है।

पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक भारत और पश्चिमी बंगाल के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। असम, मेघालय और मणिपुर में भी लोगों को भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

इन क्षेत्रों में लू की चेतावनी

18 जून तक बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 19 जून से क्षेत्र में मौसम बदलेगा। इसके साथ ही बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधि शुरू होगी।

मौसम अलर्ट

  • उत्तरी गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर बारिश/बर्फबारी हो सकती है।
  • केरल में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और गरज के साथ व्यापक बारिश की उम्मीद है।
  • दक्षिणी गुजरात, उत्तरपूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण तट, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश, बिहार, गांगेय-पश्चिम बंगाल, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है।

Super Post Office Scheme: इस सुपर स्कीम में सिर्फ 19 रुपये बचा कर , बन जाएंगे 14 लाख रुपये के मालिक

Pravesh Maurya
Pravesh Maurya
Pravesh Maurya, has 6 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done BA in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @jharkhandbreakingnews@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments