Sunday, October 6, 2024
HomeFinanceIMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में अगले 72...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, वज्रपात-भूस्खलन का अलर्ट…..जाने IMD का पूर्वानुमान

IMD Rainfall Alert : नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तरी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिल नाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल-माहे में गरज के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।

Weather Update Today: देश के के राज्य में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश का कहर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कई पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में बैठक कर चुके हैं। वहीं प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

UP : भारी बारिश की चेतावनी जारी

यमुना के जलस्तर में वृद्धि का असर एनसीआर के लोगों को झेलना पड़ रहा है। इलाके में 10 फिर से ज्यादा बाढ़ का पानी भर गया है। ट्रैक्टर जेसीबी ट्रक की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं ज्यादा लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। यमुना के उफान से कई जिलों में तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय है। ऐसे में कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। 15 जुलाई को आजमगढ़, मऊ, बलिया सहित देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मलिहाबाद, बाकी लखनऊ मोहनलालगंज में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सीतापुर, बाराबंकी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में आज बारिश की चेतावनी जारी

दिल्ली में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यमुना में उफान से पूरी दिल्ली के कई इलाके तरबतर हैं। शुक्रवार को दिल्ली वासियों के लिए अच्छी खबर देखने को मिल सकती है। यमुना का जलस्तर घटने के साथ ही कई इलाकों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली के नफरत जाफर पुर द्वारका पालम डेरा मंडी एनसीआर, सोनीपत में हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसके अलावा सफदरगंज, वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हवा की तीव्रता में तेजी आएगी। रविवार तक मौसम विभाग द्वारा नई दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हरियाणा पंजाब के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव

हरियाणा पंजाब के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एक तरफ जहां बारिश की तीव्रता की गतिविधि पर रोक लगेगी। वहीं बारिश की गतिविधि भी जारी रहने वाली है। मौसम विभाग ने अपना अलर्ट जारी करते हुए 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 जुलाई से धीरे-धीरे मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आज 3 घंटे तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के 18 क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब के 18 क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा की जिन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। उनमें भिवानी चरखी, दादरी , महेंद्रगढ़, रेवाड़ी गुरुग्राम नूहू सहित जिंद और हिसार शामिल है। इसके अलावा हरियाणा में तेजी गतिविधि के साथ में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। गुरु ग्राम में 17 जुलाई तक भारी बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। शुक्रवार को पंजाब में भारी बारिश के बाद धीरे-धीरे बारिश की गतिविधि में कमी आएगी।

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधि 

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधि देखने को मिल रही है। पश्चिम सहित दक्षिण इलाकों में बारिश सक्रिय है। वहीं शनिवार तक बारिश की गतिविधि पर हल्की विराम लगने के साथ ही रविवार से एक बार फिर से भारी बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है।।

इंदौर उज्जैन सहित कई संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं 8 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। छत्तीसगढ़ में भी मौसम का परिवर्तन देखने को मिल सकता है। एक तरफ जहां तापमान में गिरावट देखी जाएगी। वहीं शनिवार से भारी बारिश की गतिविधि शुरू हो जाएगी।14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा। वही आद्रता 82% तक रिकॉर्ड की जा सकती है।

यूपी बिहार झारखंड में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश बिहार में बुधवार के बाद बारिश की गतिविधि पर विराम लगने वाला है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में अतीत तेज बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। बिहार के 15 क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश के 36 क्षेत्रों में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बिहार के 12 जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। झुंझुनू में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उसमें बेगूसराय, जमुई, लखीसराय, नवादा, भोजपुरी शामिल है।इसके अलावा किशनगंज और अररिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। लखनऊ सहित कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 17 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।

झारखंड में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया। गुमला, लातेहार ,सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम सहित संथाल परगना के क्षेत्रों में देखी जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण बंगाल उड़ीसा और झारखंड में मौसम का परिवर्तन होना माना जा रहा है।

मानसून रेखा जैसलमेर, दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट से होते हुए अरुणाचल प्रदेश और असम की तरफ जारी है। जिसका असर झारखंड पर देखने को मिल रहा है। वही 13 से 16 जुलाई तक वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 14 जुलाई को बारिश देखने को मिलेगी। 15 जुलाई से दक्षिण पूर्वी के अलावा संथाल परगना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रांची में 18 जुलाई तक बारिश रिकॉर्ड किया जाएगा। वही मानसून में अब तक सामान्य से 45% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम अलर्ट

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश संभव है।

  • गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठावाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ काफी व्यापक बारिश हो सकती है।
  • नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तरी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिल नाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल-माहे में गरज के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है।
  • असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड हिमाचल में भारी बारिश

उत्तराखंड हिमाचल में अगले 10 दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ जगह पर रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल सकती । बारिश का सिलसिला अधिक तेज रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं तीन दिन तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 18 जुलाई तक बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है।

चंपावत नैनीताल उधम सिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग में अलर्ट जारी किया गया है। 15 जुलाई तक सभी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भूस्खलन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हिमाचल के साथ जिलों में रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मानसून की स्थिति अपने चरम पर है। इसके अलावा कई सिस्टम एक साथ सक्रिय होने की वजह से 18 क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिणी राज्य में बदलेगा मौसम

केरल कर्नाटक तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिणी कर्नाटक सहित अंडमान निकोबार दीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई। हालांकि इन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। वहीं कुछ इलाकों में तापमान भी बढ़ सकता है। 6 दिन के बाद इन क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

गोवा, महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि इन क्षेत्रों में तापमान में इजाफा देखा जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र के कई इलाकों में आज तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। मुंबई में तापमान बढ़ सकता है जबकि कुछ क्षेत्र सहित गोवा और पुणे में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

PM Narendra Modi Praise : धनबाद की छात्रा हर्षिता ने पूछा ऐसा PM ने खुश होकर दी शाबाशी जानें ‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान क्या पूछा था

Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap, has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done BA in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @jharkhandbreakingnews@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments