Friday, July 5, 2024
HomeFinanceIMD Alert : बड़ी खबर! 72 घंटे तक 15 राज्यों में भारी...

IMD Alert : बड़ी खबर! 72 घंटे तक 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी का अलर्ट……IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में भी मौसम बदल गया है। दिल्ली-MP-UP में अगले 4 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही चमक आंधी का भी पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 घंटे में इन क्षेत्रों में बारिश से देखी जा सकती है। आसमान में बादलों का आवागमन जारी रहेगा।

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई राज्य में भारी बारिश देखी जा रही है। वहीं कुछ राज्यों में कड़ी धूप और गर्मी का सिलसिला भी जारी है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल , उड़ीसा के कई क्षेत्रों में तापमान में इजाफा देखने जाने के साथ ही गर्म तेज हवाएं चल रही है। इसके साथ ही पूर्वी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, मिजोरम में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं दिल्ली में भी मौसम बदल गया। दिल्ली में अगले 4 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही चमक आंधी का भी पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 घंटे में इन क्षेत्रों में बारिश से देखी जा सकती है। आसमान में बादलों का आवागमन जारी रहेगा।

अगले 7 दिनों तक मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव-(Significant change in weather for next 7 days)

राजधानी दिल्ली में अगले 7 दिनों तक मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे ।आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बादल और गरज चमक का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। 4 दिन तक स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।

बिहार झारखंड में बारिश से गिरा तापमान-(Temperature dropped due to rain in Bihar Jharkhand)

बिहार झारखंड के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल रही है। जिसके साथ ही तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ ही आंधी और वज्रपात का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है जबकि पूर्वी झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इन क्षेत्रों में तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हरियाणा पंजाब में बारिश की चेतावनी-(Rain warning in haryana punjab)

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में रात भर बारिश से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में रात भर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी 10 दिन से हो रही। बारिश से सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है । फिलहाल 4 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सहित कई लोकल सिस्टम सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव नजर आ रहे हैं। वही मानसून अपने तय समय 4 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है।

कई राज्यों में बारिश -(Rain in many states)

नौतपा के बीच कई राज्यों में बारिश देखी जा रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तेज हवा आंधी का दौर जारी है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में गरज चमक और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। सोमवार को भी कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभ को इस बार इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

पर्वतीय राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान-(Snowfall and rain forecast in hilly states as well)

पर्वतीय राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हेमकुंड साहिब में मौसम साफ है बर्फ पिघलने के कारण यात्रा न करने का अनुरोध किया गया है जबकि छत्तीसगढ़ में भी कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

MP-UP में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश-(Heavy dust storm with rain in MP-UP)

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जोरदार बारिश के आसार जताते हुए भोपाल, इंदौर ,उज्जैन, जबलपुर सहित कई संभागों में मौसम के बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। उत्तर प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 2 जून तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। हालांकि 2 जून के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। साथ ही तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा।

राजस्थान गुजरात में भारी बारिश की संभावना-(Chance of heavy rain in Rajasthan Gujarat)

राजस्थान गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई गई है आंधी और भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए 24 घंटे तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।  पाली में भी आठ से 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात भी देखने को मिल रहे हैं। गुजरात में अहमदाबाद संभाग सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। धूल भरी आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

इन क्षेत्रों में हिमपात-(Snow in these areas)

जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद सहित पश्चिमी हिमालय, पूर्वोत्तर भारत , सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगना और कर्नाटक में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उसके साथ ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी का भी पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ क्षेत्रों में तापमान में भी इजाफा देखा जा सकते हैं।

दक्षिणी राज्य में भरी आंधी सहित बारिश का अलर्ट-(Rain alert including thunderstorm in southern state)

रायलसीमा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 12 स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी का भी पूर्वानुमान जताया गया है। शाम होते ही कई क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम अलर्ट-(Weather alert)

  • दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड में गरज के साथ व्यापक वर्षा या हिमपात संभव है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ व्यापक बारिश या हिमपात की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है

CSK vs GT IPL 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार बनी चैम्पियन, झारखंड में खुशी का माहौल, CM सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को ऐसे दी बधाई

Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap, has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done BA in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @jharkhandbreakingnews@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments