Sunday, July 7, 2024
HomeFinanceIMD Alert : बड़ी खबर! राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी बारिश...

IMD Alert : बड़ी खबर! राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी….जानें IMD का पूर्वानुमान

IMD Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ तापमान में वृद्धि से गर्मी और उमस ने परेशान कर दिया है तो वही दूसरी तरफ आंधी के साथ बारिश राहत दे रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आज शनिवार को दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी यूपी समेत पश्चिम भारत के कई इलाकों बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वही 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

दिल्ली-यूपी में भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

IMD की मानें तो आज 27 मई को और भी कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आज असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज नई दिल्ली के इलाकों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।  अभी अगले दो से तीन दिन  हल्की बारिश और हवाएं चलने का अनुमान है। यूपी के लखनऊ, गोरखपुर और नोएडा समेत 46 जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, इसके लिए 50/60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

उत्तराखंड-जम्मू में बर्फबारी

IMD के मुताबिक, दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में सोमवार तक बारिश जारी रह सकती है। वही नोएडा-गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्र में भी अगले हफ्ते के गुरुवार तक बादल छाए रहने की भी संभावना है। यूपी में अगले 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, कुछ इलाकों में तो 1 जून तक हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में ओलावृष्टि और बारिश का अनुमान है। अगले हफ्ते के शुक्रवार तक दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।

इन राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी-(Thunderstorm warning in these states today)

  • मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची पर्वत चोटियों पर एक या दो जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना है।
  • सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।
  • आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और माहे में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में छिटपुट बौछारें और आंधी आ सकती है।

इसे भी पढे : PM Kisan Yojana बड़ा अपडेट | किसानों का इंतजार खत्म!14वीं किस्त की डेट कन्फर्म, आप ने ये जरूरी काम कर लिया

Pravesh Maurya
Pravesh Maurya
Pravesh Maurya, has 6 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done BA in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @jharkhandbreakingnews@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments