Home Finance IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में 5 दिन...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में 5 दिन तक भारी बारिश, आंधी का अलर्ट,……जाने IMD का पूर्वानुमान

0
IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में 5 दिन तक भारी बारिश, आंधी का अलर्ट,......जाने IMD का पूर्वानुमान

पर्वतीय राज्यों में भी भीषण गर्मी का दौर फिलहाल 3 दिन तक जारी रहने वाले है। उत्तर प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। मैदानी इलाके में बढ़ रहे तापमान और सूर्य की किरण से तापमान में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

वहीं 18 जून के बाद मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। राजधानी दिल्ली में 18 जून को बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी

 Weather Update  Today : मौसम में बदलाव का दौर जारी है। लगातार कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में गर्म तेज हवाओं और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड पंजाब हरियाणा नई दिल्ली उड़ीसा झारखंड में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है जबकि मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में गर्म तेज हवाएं चलेगी।

भीषण गर्मी का दौर फिलहाल 3 दिन तक जारी

पर्वतीय राज्यों में भी भीषण गर्मी का दौर फिलहाल 3 दिन तक जारी रहने वाले है। उत्तर प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। मैदानी इलाके में बढ़ रहे तापमान और सूर्य की किरण से तापमान में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं 18 जून के बाद मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। राजधानी दिल्ली में 18 जून को बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी जबकि उत्तर प्रदेश में भी 18 जून से मौसम बदल जाएगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही तेज आंधी का पूर्वानुमान जारी किया गया। कुछ क्षेत्रों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। हालांकि मानसून के लिए उत्तर प्रदेश को जुलाई महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा।

बिहार झारखंड के कई क्षेत्रों में गर्म तेज हवा

बिहार झारखंड के कई क्षेत्रों में गर्म तेज हवा सहित लू की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 3 दिन के बाद राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। आंधी तूफान और वज्रपात का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। बंगाल के कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि देखने को मिल रही है। दरअसल कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल में मौसम का यह दौर फिलहाल जारी रहने वाला है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं 18 -19 जून को मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि अरब सागर में बने चक्रवात का असर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक हो सकता है। वहीं 20 जून के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मानसून के दस्तक देखने को मिलेगी। हालांकि पूरे क्षेत्र में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकते हैं।

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के गुजरात में 15 जून तक पहुंचने की चेतावनी

वही अरब सागर में बन रहे गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के गुजरात में 15 जून तक पहुंचने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रशासन द्वारा अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 15 जून को दक्षिण पश्चिम राजस्थान में प्रवेश करने से पहले चक्रवाती तूफान लैंडफॉल करेगा। इस दौरान द्वारका कच्छ और भुज में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

24 घंटे तूफान की गतिविधि पर निगरानी

गृह मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा 24 घंटे तूफान की गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। सभी एजेंसियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र के समीप से रोक दिया गया है जबकि तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।

सेना, नौसेना सहित वायु सेना और तटरक्षक बल को तैनात कर दिया गया है। गुजरात में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण कई इलाके में बारिश की स्थिति भी निर्मित हो रही है। वहीं महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। गोवा में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

दक्षिणी राज्यों में बारिश

दक्षिणी राज्यों की बात करें तो केरल कर्नाटक तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक रायलसीमा अंडमान निकोबार दीप समूह में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दे कि केरल सहित तमिलनाडु के पूरे क्षेत्रों में मानसून की एंट्री हो गई है। इसके साथ ही भारी बारिश देखने को मिल रही है।

पूर्वी राज्यों में बारिश

असम मेघालय मणिपुर नागालैंड मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भूस्खलन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में गिरावट देखी जाएगी। तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह यह दौर जारी रहने वाला है।

इन राज्यों में हीट वेव

मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश और पूर्व सहित उत्तर प्रदेश क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक की ट्रेन की स्थिति रहेगी। 18 से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति निर्मित हो गई है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित आंध्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में भी मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगे जबकि हिमाचल में भी बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने की वजह से जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख गिलगित, मुजफ्फराबाद में भी बारिश की संभावना से इनकार किया गया। हालांकि चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान गुजरात सहित जम्मू कश्मीर के क्षेत्रों और पाकिस्तान पर पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम अलर्ट

  • सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना है।
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • बहुत भारी वर्षा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम को भिगो सकती है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल और माहे में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • ओडिशा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात क्षेत्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में काफी व्यापक बारिश और आंधी आ सकती है।
  • गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, और उत्तर आंतरिक कर्नाटक।
  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना है।
  • हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA में बढ़ोतरी, आदेश जारी, एरियर का होगा भुगतान, खाते में आएंगे इतने पैसे

Exit mobile version