Home Finance IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! मानसून की एंट्री! 13 राज्यों में...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! मानसून की एंट्री! 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,125 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा…..जानें IMD पूर्वानुमान

2
IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! मानसून की एंट्री! 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,125 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा.....जानें IMD पूर्वानुमान

Weather Update today : अरब सागर से आगे की तरफ बढ़े चक्रवात के भयंकर तूफान में तब्दील होने की बात मौसम विभाग द्वारा कही गई है। तूफान बिपरजोय के कारण 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं केरल कर्नाटक गोवा के तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि इसके बढ़कर 60 किलोमीटर तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है।

IMD Alert, Today : मौसम विभाग द्वारा सभी राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया गया। कुछ राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कई राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही मानसून को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रही है। मानसून का इंतजार समाप्त होने वाला है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही 13 राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

48 घंटे में केरल में मानसून की एंट्री 

उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच आई बड़ी अपडेट के मुताबिक अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री केरल में देखी जाएगी। बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही दक्षिण से उत्तर भारत और अन्य हिस्से की तरफ मानसून के बढ़ने के लिए भी मौसम अनुकूल बताया जा रहा है।

हालांकि कई राज्य में फिलहाल गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहेगा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों के बीच हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया। इसके लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार :  हीटवेव की चेतावनी जारी 

बिहार में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इसके बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवा का सिलसिला जारी है। झारखंड के कुछ हिस्से में बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही कई हिस्से में तेज आंधी और तूफान देखे जा रहे हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। आसमान में बादल छाए हुए जब कुछ हिस्से में भीषण गर्मी के कारण हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

चक्रवात बिपरजॉय

अरब सागर से आगे की तरफ बढ़े चक्रवात के भयंकर तूफान में तब्दील होने की बात मौसम विभाग द्वारा कही गई है। तूफान बिपरजोय के कारण 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं केरल कर्नाटक गोवा के तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि इसके बढ़कर 60 किलोमीटर तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है। महाराष्ट्र सहित मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

मंगलवार देर रात 11:30 बजे गोवा के पास पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बना चक्रवात भ्यंकर तूफान में तब्दील हो गया है। इसका नाम BiparJoy रखा गया है। अब इसके उत्तर की तरफ बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मध्यप्रदेश पर इसका असर देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान यह एक गंभीर चक्रवात के रूप में बदल सकता है।

चक्रवात बिपरजॉय से गोवा सहित 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

ऐसे में गोवा से करीब 900 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और दक्षिण पश्चिम में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वही 8 जून तक हवा की रफ्तार बढ़कर 125 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। चक्रवाती तूफान के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर पिछले 3 घंटे के दौरान स्थिर रहने का पूर्वानुमान जताया गया था। गोवा से 900 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में मुंबई और बंदर और कराची में इसका असर देखने को मिल सकता है।

केरल कर्नाटक गोवा  40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं अरब सागर में इसकी उत्पत्ति स्थान होने की वजह से इसके दक्षिण पश्चिम मानसून को प्रभावित करने की संभावना जताई गई है। वहीं चक्रवात की वजह से 7 से 9 जून के बीच लक्ष्यदीप उत्तरी कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों पर तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम अलर्ट

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर गुजरात, थार रेगिस्तान और उपमहाद्वीप के पूर्वी आधे हिस्से में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है।
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।
  • बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव से गंभीर हीटवेव की स्थिति की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे की गति) आ सकती हैं।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लू की स्थिति अलग-अलग इलाकों को अपनी चपेट में ले सकती है।

पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश 

पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली है। जिसके कारण एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। कभी बारिश कभी धूप के कारण लोगों को खासी तकलीफ झेलनी पड़ी है। पंजाब में चिलचिलाती धूप के बीच बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं गर्मी से कुछ राहत मिलने के साथ ही तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। हालांकि हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, बरनाला, गुरदासपुर ,जालंधर, मूंगा, संगरूर आदि जिलों में तेज बारिश के साथ तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है। कई शहरों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। एक 11 जून तक हिमाचल और उत्तराखंड में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया। हल्की हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

इन राज्य में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा 10 राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मानसून अपने तय समय से 3 दिन की देरी के साथ केरल में दस्तक दे सकता है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई हिस्से में मौसम का मिजाज बदल गया ।है तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि तीन से चार दिन के बाद कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 3 दिन तक कई क्षेत्रों में Heatwave  की स्थिति बनी रहेगी। इसी बीच राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा सहित महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं हरियाणा और पंजाब के क्षेत्रों में हल्की बारिश सहित आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में भी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

इन राज्य में तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत, मैदानी इलाके में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। वही मध्य भारत की कई इलाके में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने का पूर्वानुमान जताया गया। दिल्ली एनसीआर में भी तापमान में 2 डिग्री का इजाफा देखा जा सकता है।

सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा! MSP में हो गया बंपर इजाफा…सीधा फायदा किसानों को मिलेगा

2 COMMENTS

  1. Imd weather report shows old but not latest starting matter is in English full body of matter is in Hindi,i request both languages may be use completely

Comments are closed.

Exit mobile version