Home Finance IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में 27 जुलाई...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में 27 जुलाई तक भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी…यहाँ जाने मौसम का हाल

0
IMD Big Alert : Fog in these states including Delhi-UP, rain alert in many states, know the weather condition across the country.

गोवा महाराष्ट्र में अति भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल इस सप्ताह इन क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी रहने वाला है। आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस हो सकते हैं। न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

 Weather Update Today : मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। कई राज्य में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। कुछ राज्यों में उमस भरी गर्मी से आम जीवन अस्त-व्यस्त है। इसी बीच एक बार फिर से कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून की सक्रियता अभी मध्य भारत और पश्चिम भारत में देखने को मिल रही है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित उत्तर भारत में भारी बारिश से राहत मिलती नजर आ रही है। हालांकि हिमाचल उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण इसका असर कई राज्यों पर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली : बारिश की गतिविधियों पर विराम लगेगा

राजधानी दिल्ली में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए बारिश की गतिविधियों पर विराम लगेगा। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार तक प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह पर छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।  8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम में परिवर्तन का दौर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस देखने को मिलेगा। साथ ही भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

UP : बारिश की गतिविधियों पर विराम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल सोमवार तक बारिश की गतिविधियों पर विराम लगने वाली है। इसके साथ ही मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। कुछ जगहों पर तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में वज्रपात का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। नमी अतिरिक्त होने की वजह से उमस का एहसास होगा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार में मानसून की गतिविधियों पर विराम

बिहार में मानसून की गतिविधियों पर विराम लग गया है। कुछ क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मानसून के कमजोर होने के साथ ही बारिश की गतिविधि भी ठहर गई है। हालांकि उत्तर और दक्षिण पूर्व हिस्से में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 क्षेत्रों में नमी से अतिरिक्त गर्मी का एहसास हो रहा है। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वही तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं।

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी 

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल मानसून की रेखा दक्षिण की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में इन क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के 10 से अधिक जिलों में अति तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश में 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 25 जुलाई इन क्षेत्रों में अति भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वज्रपात की चेतावनी जारी कर दी गई है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। पांच संभागों में वज्रपात सहित अति तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। बालाघाट, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, सीहोर, नर्मदा पुरम, धार में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट

पूर्वी राज्यों की बात करें तो मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में भूस्खलन की समस्या देखने को मिल सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वही नवी की अधिकता रहेगी। जिसके कारण मौसम में ठंडक घुली रहेगी।

गोवा महाराष्ट्र में अति भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा गोवा महाराष्ट्र में अति भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल इस सप्ताह इन क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी रहने वाला है। आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस हो सकते हैं।  न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है जबकि महाराष्ट्र में अति भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। आंधी का भी पूर्वानुमान जताया गया है। 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिणी राज्यों में अति भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिणी राज्यों की बात करें तो केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा सहित अंडमान निकोबार दीप समूह में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 32 डिग्री जेपी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम अलर्ट

  • गुजरात, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश संभव है।
  • पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश और अलग-अलग तूफान आ सकते हैं।
  • झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में बिजली के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मॉनसून की फिर इंट्री, 20 जिले में सामान्य से कम बारिश, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

Exit mobile version