Friday, July 5, 2024
HomeFinanceIMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! केरल सहित 10 राज्यों में 9...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! केरल सहित 10 राज्यों में 9 जून तक भारी बारिश की चेतावनी, और बिहार सहित 4 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट……जाने IMD का पूर्वानुमान

Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आने में अभी 2 दिन का समय और लग सकता है। सामान्य स्थिति में मानसून 1 जून को केरल के तट से टकरा जाता था लेकिन आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 जून तक इसके केरल पहुंचने की संभावना जताई गई थी। जिसमें देरी देखने को मिली है। माना जा रहा है कि 6 से 7 जून के बीच मानसून प्रवेश कर सकती हैं।

 Weather Update Today : आज के मौसम की बात करें तो कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आठ राज्यों में हीटवेव और लू का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कोलकाता, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में लू की चेतावनी जारी कर दी गई है।

गरज चमक के साथ हल्की बारिश

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। मानसून में आने में फिलहाल देरी देखी जा रही है।

9 जून के बीच मानसून प्रवेश कर सकती हैं

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आने में अभी 2 दिन का समय और लग सकता है। सामान्य स्थिति में मानसून 1 जून को केरल के तट से टकरा जाता था लेकिन आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 जून तक इसके केरल पहुंचने की संभावना जताई गई थी। जिसमें देरी देखने को मिली है। वही माना जा रहा है कि 6 से 9 जून के बीच मानसून प्रवेश कर सकती हैं।

हालांकि केरल में मानसून को लेकर नहीं तारीख की संभावना से इनकार किया गया है लेकिन इसमें तीन से चार दिन का समय और लग सकता है जबकि दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एकदम कम दबाव का क्षेत्र भी निर्मित हुआ है। 2 दिन में इसकी तीव्रता के झटके मानसून को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। अरब में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण पूर्व अरब सागर पर बादल का दबाव बनेगा। केरल के पास बादलों में कुछ कमी के कारण मानसून का पूर्वानुमान जताया गया है।

LPG Gas Cylinder Subsidy : LPG कनेक्‍शन धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! LPG सब्‍स‍िडी ट्रांसफर की गई…..फटाफट देखे खाते में कितने आए पैसे

पछुआ हवा में वृद्धि

इसके अलावा अरब सागर के ऊपर पछुआ हवा में वृद्धि हुई है। जिसके कारण मानसून के लिए परिस्थिति अनुकूल हो गई है। पछुआ हवा की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है। ऐसे में समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक इसके पहुंचने के कारण दक्षिण अरब सागर के ऊपर बादल निर्मित हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल भारत में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। मानसून के दौरान 96% औसत वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि इसमें अंतर देखने को मिल सकता है सामान्य बारिश देखने को मिल सकती है। अगस्त, सितंबर में मानसून का दूसरा भाग देखने को मिलेगा। जिस पर बारिश का प्रभाव देखा जा सकता है।

इन क्षेत्रों में बारिश

तमिलनाडु केरल, लक्षद्वीप,आंतरिक कर्नाटक में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण पूर्व में चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व अरब सागर पर दबाव के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और 12 घंटे के दौरान अरब सागर के पूर्व मध्य आसपास के दक्षिण पूर्व में एक चक्रवाती तूफान के तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

झारखंड में बारिश की चेतावनी

आने वाले 2 से 3 घंटे के दौरान हजारीबाग के कुछ हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। रांची और आसपास के इलाके में में गर्जन के साथ बादल बन सकते हैं। वही कुछ जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली में हल्की बारिश

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके साथ ही रात में हल्की बारिश और बूंदा बादी की संभावना जताई गई है। 24 घंटे में 0.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बिहार में लू की चेतावनी

बिहार में आज की ट्रेन की संभावना जताई गई है। अररिया, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर बांका के कुछ स्थानों पर भी लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम अलर्ट

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • छिटपुट बारिश या हिमपात और गरज के साथ छींटे लद्दाख को प्रभावित कर सकते हैं।
  • लक्षद्वीप और केरल में व्यापक रूप से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में गरज के साथ बारिश या हिमपात हो सकता है।

7th Pay Commission : कर्मचारियों को हुवे मालामाल! DA पर बरसेंगे लाखों रुपये से ज्यादा

Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap, has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done BA in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @jharkhandbreakingnews@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments