Friday, July 5, 2024
HomeFinanceIMD Rainfall Alert : इन 12 राज्यों में अगले 7 दिनों तक...

IMD Rainfall Alert : इन 12 राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश, महाराष्ट्र-ओडिशा में अलर्ट,…..यहाँ जाने IMD पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़, पूर्वी महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल में व्यापक बारिश और अलग-अलग तूफान आने की संभावना है।

IMD Rainfall Alert : देश के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही कई राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुछ राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून की रेखा के गुजरने के कारण इन क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इसके अलावा उत्तराखंड हिमाचल में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। गोवा, महाराष्ट्रसहित कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगना, आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

राजस्थान के भी कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। वही पंजाब और हरियाणा में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। बिहार, झारखंड में मानसून की गतिविधियों पर फिलहाल विराम लग गया है। इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं आद्रता अधिक होने और बारिश ना होने की वजह से तेज धूप खिल रही है। जिसके कारण मौसम में उमस बढ़ गई है।

दिल्ली में फिलहाल 5 दिनों तक बारिश की संभावना से इनकार

राजधानी दिल्ली में फिलहाल 5 दिनों तक बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। कुछ इलाके में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। हरियाणा और पंजाब में भी 2 दिनों तक बारिश की गतिविधि पर विराम लगेगी। हालांकि मंगलवार से इन क्षेत्रों में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ही भारी बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान घटकर 27% तक पहुंच सकते हैं।

UP : चार दिनों तक बारिश की गतिविधि पर विराम

उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल चार दिनों तक बारिश की गतिविधि पर विराम लगा हुआ है। उमस भरी गर्मी का एहसास है। कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है। वहीं मानसून के कमजोर होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मंगलवार से कई क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। 10 जिलों में अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

हरियाणा पंजाब में भारी बारिश

हरियाणा के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले 4 दिनों में कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मानसून के एक्टिव रहने के कारण क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। रोहतक के कई गांव में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

पंजाब के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी 

पंजाब के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। पंजाब में मानसून कि सक्रियता के साथ ही 25 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देखी जाएगी। इसके साथ ही नदी नाले उफान पर आ गए हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। कुछ जगह पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पंजाब में अगले 3 दिन तक मानसून की सक्रियता बरकरार रहेगी। पंजाब में मानसून की शुरुआत से अब तक 734.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

उत्तराखंड हिमाचल में भारी बारिश का दौर

उत्तराखंड हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। कुल्लू में बारिश के वजह से तबाही मची हुई है। वहीं चार जगह पर बादल फटने के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। मनाली के जगत सुख और हरिपुर के करजा में बादल फटने की घटनाएं सामने आई है।पार्टी गांव में बादल फटने से लोग दहशत में हैं। भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन की भी चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि उत्तराखंड में 2 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर सहित कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार सहित तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर भूस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी 

राजस्थान महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। रायगढ़ में भारी बारिश के कारण एक पूरा गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। जिन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उनमें महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में अति तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा पूर्वी राजस्थान, उड़ीसा, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र के पालघर सहित गोवा में अगले 7 दिनों तक अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि बिजली गिरने की चेतावनी सहित आंधी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। महाराष्ट्र के 10 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम प्रणाली

  • मौसम प्रणाली की बात करें तो एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तट पर बना हुआ है। जिसके कारण यह मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है।
  • 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी जारी की गई है।
  • मानसून रेखा की बात करें तो यह दक्षिण की तरफ आगे बढ़ रही है। इस समय फलोदी, कोटा, गुना, दमोह, पेंड्रा, राउरकेला, कोटाई से बंगाल की पूर्वी मध्य खड़ी की तरफ इसके बढ़ने की संभावना है।

ITR Filing FY 2022-23: सरकार ने बदले नियम! 31 जुलाई तक नहीं भरा ITR तो होगा नुकसान……..!

Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap, has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done BA in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @jharkhandbreakingnews@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments