Friday, July 5, 2024
HomeFinanceIMD Rainfall Alert : इन 17 राज्यों में भारी बारिश,आंधी-गरज चमक का...

IMD Rainfall Alert : इन 17 राज्यों में भारी बारिश,आंधी-गरज चमक का अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव….जाने IMD पूर्वानुमान

Rainfall Alert : इस साल देश में सामान्य मानसून का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 8 जून को देश में मानसून की दस्तक देखी गई है। इसके साथ ही 7 दिन की देरी से मानसून अपने जगह पर पहुंचा है। इसकी नॉर्मल तारीख 1 जून मानी जा रही थी। 1 सप्ताह की देरी से होने के कारण उड़ीसा में मानसून का आगमन देरी से माना जा रहा है।

Weather Update, Monsoon 2023  : भीषण गर्मी के बीच देश में मानसून के दस्तक हो गई है। उत्तर भारत समेत कई देशों से कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी के बीच दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश शुरु हो गई है। गुरुवार को आईएमडी ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि केरल में मानसून की एंट्री हुई है। कुछ ही घंटे पहले एंट्री देखने को मिली है। वहीं बीते दिनों पूर्वानुमान में कहा गया था कि कुछ घंटे में केरल में मानसून का प्रवेश देखने को मिलेगा।

सामान्य मानसून का पूर्वानुमान

इस साल देश में सामान्य मानसून का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 8 जून को देश में मानसून की दस्तक देखी गई है। इसके साथ ही 7 दिन की देरी से मानसून अपने जगह पर पहुंचा है। इसकी नॉर्मल तारीख 1 जून मानी जा रही थी। 1 सप्ताह की देरी से होने के कारण उड़ीसा में मानसून का आगमन देरी से माना जा रहा है।

4 दिनों तक भारी Heatwave की चेतावनी 

अगले 48 घंटे में यह अरेबियन सी सहित दक्षिण भारत बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों की ओर आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए परिस्थिति को अनुकूल बताया गया। हालांकि अरब सागर में बन रहे चक्रवात विपरजॉय की वजह से मानसून को अपनी जगह पर रुकना पड़ सकता है। कई राज्यों में 4 दिनों तक भारी Heatwave की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से में दो से 4 दिनों तक भीषण गर्मी सहित  हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए सुबह 10:00 बजे से 4:30 बजे तक घर से निकलने पर सावधानी बरतनी की अपील की गई है।

उत्तराखंड हिमाचल में तापमान में वृद्धि 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने की वजह से उत्तराखंड हिमाचल में भी एक बार फिर से तापमान में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तराखंड हिमाचल में तापमान में एक से दो फीसद की वृद्धि देखी जा रही है। वहीं बारिश की संभावना से इनकार किया गया। हालांकि 10 जून के उत्तर भारत में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद सहित उत्तराखंड, हिमाचल के मौसम में बदलाव देखा जाएगा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों के तापमान में दो से 3 फीसद की गिरावट देखे जाने के साथ ही बारिश और बर्फबारी देखी जाएगी।

दक्षिण पश्चिम मानसून पर अपडेट 

दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्से सहित मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से पूरे लक्ष्यदीप क्षेत्र केरल के अधिकांश हिस्से सहित दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्से तक आगे बढ़ चुका है। इसके अलावा कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्से, मन्नार की खाड़ी और कुछ और हिस्से में इसके आगे बढ़ने के लिए 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान आउटगोइंग लोंग वेव रेडिएशन के साथ दक्षिण पूर्व अरब सागर पर बादल छाए हुए हैं। अरब सागर के ऊपर पछुआ हवा की गहराई मध्य क्षोभ मंडल तक फैली है। ऐसे में 19 समुद्री मील तक पछुआ हवा की ताकत बढ़ी है। केरल में मानसून की देरी के बाद मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि 12 जून को उड़ीसा में मानसून का प्रवेश देखा जाएगा।

दक्षिणी राज्यों में बारिश

केरल में 8 जून, अंडमान निकोबार में 8 से 10 जून, लक्षदीप में 9 से 11 जून और आंतरिक कर्नाटक 10 से 12 जून को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु रायलसीमा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी राज्यों में बारिश

असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम , अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है।  70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। भूस्खलन को लेकर भी पूर्व अनुमान जताया गया है।

इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

इधर छत्तीसगढ़, पूर्वी भारत, आंध्र प्रदेश से तेलंगाना में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। नॉर्थ ईस्ट बिहार सहित पश्चिम बंगाल में तीन से पांच डिग्री तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। इसके अलावा राजस्थान को छोड़कर पूरे उत्तर भारत में तापमान में दो से तीन फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है। पश्चिम बंगाल उड़ीसा में 11 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम अलर्ट

  • पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर गुजरात, थार रेगिस्तान, एनसीआर और उपमहाद्वीप के पूर्वी हिस्से में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि केरल तट पर मानसून की बारिश सामान्य से एक हफ्ते देरी से पहुंची, जो पिछले 7 सालों में सबसे लंबी देरी है।
  • हीटवेव की स्थिति उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग इलाकों को अपनी चपेट में ले सकती है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिर सकती है।
  • राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव से गंभीर हीटवेव की स्थिति की संभावना है।

Cement Price Cut : घर बनवाने वालो के लिए खुशखबरी! 30 रुपये सस्‍ता हुआ सीमेंट..यहाँ जाने लेटेस्ट रेट

Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap
Bhupendra Pratap, has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done BA in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @jharkhandbreakingnews@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments