Home Jamshedpur Jharkhand Breaking News! हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए अच्छी...

Jharkhand Breaking News! हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर! जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए डेली विमान सेवा, यहां देखें नया टाइम टेबल

0
Jharkhand Breaking News! हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर! जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए डेली विमान सेवा, यहां देखें नया टाइम टेबल

जमशेदपुर: जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के बीच हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. इस रूट पर चलने वाली इंडियावन एयर की विमान सेवा सप्ताह में 6 दिन की जगह अब सातों दिन चलेगी. इंडियावन एयर की ओर से जारी नए टाइम टेबल के मुताबिक यह विमान सेवा सातों दिन चलेगी. पहले यह फ्लाइट सप्ताह 6 दिन चला करती थी.

सप्ताह में सातों दिन चलेगी: जमशेदपुर से भुवनेश्वर और कोलकाता के बीच हवाई सेवा देने वाली IndiaOne Air ने 1 जुलाई से 28 अक्टूबर तक के लिए अपना नया टामम टेबल जारी कर दिया है. नए समय-सारिणी के अनुसार यह विमान सेवा सप्ताह में सातों दिन चला करेगी. पहले भी सप्ताह में छह दिन नियनित रूप से चला करती थी, लेकिन रविवार को इसके चलके का कोई समय निर्धारित नहीं था. लेकिन अब नए समय-सारिणी के अनुसार सातों दिन एक ही समय पर चलेगी.

भुवनेश्वर-जमशेदपुर-भुवनेश्वर विमान सेवा: जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट भुवनेश्वर से जमशेदपुर के लिए सुबह 6 बजे टेक ऑफ कर सुबह 7:20 बजे जमशेदपुर लैंड करेगी. जमशेदपुर से दोपहर 3:45 बजे टेक ऑफ कर भुवनेश्वर में 5:35 बजे में लैंड करेगी. यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन चलेगी.

जमशेदपुर-कोलकाता-जमशेदपुर विमान सेवा: जमशेदपुर से कोलकाता के लिए विमान सुबह में 7:40 बजे टेक ऑफ कर सुबह 8:40 बजे में कोलकोत्ता लैंड करेगी. वापसी क्रम में यह विमान कोलकाता से जमशेदपुर के लिए दोपहर में 2:20 बजे में टेक ऑफ कर 3:25 बजे जमशेदपुर में लैंड करेगी. इंडियावन एयर विमान सेवा भी सप्ताह में सातों दिन चला करेगी.

Dearness Allowance Hike : आज शाम खुलेगी केंद्रीय कर्मचारियों की किस्मत, होगा बड़ा ऐलान, इतनी बढ़ सकती है सैलरी….!

Exit mobile version