Home Finance Jharkhand Weather Update : सूरज से बरस रही आग, इन जिलों में...

Jharkhand Weather Update : सूरज से बरस रही आग, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट.. जानें रांची का हाल

0
Jharkhand Weather Update : सूरज से बरस रही आग, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट.. जानें रांची का हाल

झारखंड में मौसम के तेवर और तल्ख हो गए हैं। पूरा सूबा धूप की तपिश के साथ भीषण लू की चपेट में है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में मौसम के तेवर और तल्ख हो गए हैं। पूरा सूबा धूप की तपिश के साथ भीषण लू की चपेट में है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है साथ ही 19 जून तक तेज लू का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।

इस दौरान कुछ जिलों तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार हैं।

औसत अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक है। इससे लू चलने की स्थिति होती है।

गोड्डा सबसे अधिक गर्म रहा 

शुक्रवार को गोड्डा राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा। यहा अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पाकुड़ में अधिकतम तापमान 44.5, देवघर में 43.5 तथा मेदिनीनगर और जमशेदपुर में 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बता दें कि इस सीजन में गोड्डा में तीसरी बार पारा 45 के पार पहुंचा है। इधर, लू से भी लोग बेहाल हो गए हैं। हाल यह है कि सुबह सात-आठ बजे के बाद से ही गर्म हवाएं चलने लग रही हैं। यह दौर देर रात तक जारी रह रहा है।

कोल्हान के दो जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कोल्हान प्रमंडल के दो जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 17 जून को लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 2012 के बाद पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिमडेगा और सरायकेला – खरसांवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि शेष जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानिए, किस परिस्थिति में जारी होता है रेड अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रेड अलर्ट की एक निश्चित प्रक्रिया होती है। जब किसी खास जगह लगातार छह दिन लू चलने की स्थिति रहती है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक रहता है तब रेड अलर्ट जारी होता है।

इसका मतलब होता है कि शासन इसे गंभीर समझ जरूरी कदम उठाए। मानक के अनुसार, ग्रीन अलर्ट का आशय होता है कि चिंता की बात नहीं है। वहीं यलो अलर्ट सतर्क रहने का संकेत है। जबकि ऑरेंज अलर्ट आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने का संकेत देता है।

सीजन में सबसे गर्म रही रांची

इस साल रांची गर्मी से बेजार है। यहां इस सीजन में दूसरी बार शुक्रवार को पारा 41 डिग्री के पार हो गया और 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार से तेज लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस सीजन में 23 मई को सर्वाधिक गर्मी पड़ी थी और पारा पहली बार 41 डिग्री पहुंचा।

इसके बाद यह पहला मौका है जब अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तक चला गया है। मौसम केंद्र के अनुसार रांची में अधिकतम-न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से ऊपर चल रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से आठ और न्यूनतम करीब पांच डिग्री अधिक है। इससे राजधानी में हीट वेव (लू) की स्थिति बनी हुई है।

EPFO Interest Rate : Big Update! करोड़ PF कर्मचारियों को इस दिन मिलेगी खुशखबरी! खाते में आएगा 66,000 रुपये तक का ब्याज………!

Exit mobile version