Wednesday, July 3, 2024
HomeFinanceकर्मचारियों की खुल गई किस्मत! सैलरी में बड़ा इजाफा, खाते में आएंगे...

कर्मचारियों की खुल गई किस्मत! सैलरी में बड़ा इजाफा, खाते में आएंगे 16500 रुपये, रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़कर 62 साल हुई

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। एक तरफ जहां उनके वेतन में 5000 की वृद्धि की गई है। वहीं दूसरी तरफ उनके रिटायरमेंट आयु को 2 वर्ष बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द सरकार उन्हें बढ़े हुए रिटायरमेंट आयु का लाभ दे सकती है। इसके साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर भी सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की जा रही है।

Employees Salary Hike, Retirement Age Hike : राज्य सरकार द्वारा एक बार फिर से कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल शासकीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही अगले महीने से उन्हें बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा। मंत्री द्वारा इसकी घोषणा की गई है। इतना ही नहीं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

वेतन में बढ़ोतरी

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा राज्य भर के मंदिरों में कार्यरत सरकारी पुजारियों के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। 5000 रुपए प्रतिमाह वेतन पाने वाले पुजारियों को अब 10000 रुपए मिलेंगे। वहीं 10000 रुपए प्राप्त करने वाले पुजारियों के वेतन बढ़ कर 16500 रुपए हो जाएंगे।

2625 पुजारियों को मिलेगा लाभ 

मामले में बंदोबस्ती मंत्री कोट्टु सत्यनारायण ने कहा कि पिछले चुनाव से पहले पदयात्रा के दौरान सीएम जगन मोहन रेड्डी द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से वेतन संशोधन का लाभ राज्य भर के विभिन्न मंदिरों में कार्यरत 2625 पुजारियों को होगा।

कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि पर विचार 

मंत्री सत्यनारायण का कहना है कि सरकार मंदिर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 62 वर्ष करने पर भी विचार कर रही है। इसे राज्य सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु के साथ संरक्षित किया जाएगा। वर्तमान में पुजारियों सहित मंदिर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष है। जिसमें 2 वर्ष की वृद्धि की जा सकती है।

कार्यकारी अधिकारियों की पदोन्नति रोकने का भी फैसला

इतना ही नहीं आंध्र सरकार द्वारा अदालत में चल रहे मुकदमे के कारण ग्रेड 3 मंदिर के कार्यकारी अधिकारियों की पदोन्नति रोकने का भी फैसला किया गया है। उन्हें प्रमोशन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

इसके अलावा मंदिर में इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन सही तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने बंदोबस्ती अधिनियम की धारा 83 में संशोधन किए हैं।

GPay New Service : GPay यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, बिना डेबिट कार्ड UPI पिन सेट कर सकते है….यहाँ जाने पूरा प्रोसेस

Pravesh Maurya
Pravesh Maurya
Pravesh Maurya, has 6 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done BA in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @jharkhandbreakingnews@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments